Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में 20 दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

0
69
Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में 20 दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर में  हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र  के सहयोग द्वारा  शास्त्रीय कथक नृत्य की 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ  किया गया। शास्त्रीय कथक नृत्य  के  सवंर्धन के लिए  हरियाणा में  हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र  द्वारा  यह एक अच्छी पहल की जा रही है। यह कार्यशाला 8 अगस्त 2024 से 28 अगस्त  2024  तक चलेगी।

कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ  स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली  द्वारा किया गया। उन्होंने   हरियाणा कला परिषद , कुरुक्षेत्र   का आभार व्यक्त करते हुए अपने वक्तव्य में बताया  कि  इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन से  विद्यार्थी इनका लाभ उठाते है और अपनी  नृत्य कला  के हुनर को निखारते है। उन्होंने कहा  कि आज  के इस डिजिटल युग में, नृत्यशाला शारीरिक संतुलन में व  मानसिक रूप से तनाव मुक्त रखने में सहायक रहती है।

और इसके द्वारा  प्रतिभागी कलाकारों के अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिलता है। यह  नृत्य कार्यशालाएं  ही कलाकारो के आगे बढ़ने का एक उचित माध्यम बन सकती है।  इस कार्यशाला में मिस  शिवानी और मिस सुकृति द्वारा  बच्चों को  शास्त्रीय कथक नृत्य  का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस 20 दिवसीय कार्यशाला  में  लगभग 25  विद्यार्थी कार्यशाला का लाभ उठा रहे है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : आदेश की ओर से मारकंडेश्वर मंदिर में तीसरा नि:शुल्क मैडिकल कैंप 11 अगस्त को

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीएनबी आरसेटी में मनाया गया प्रमाण पत्र वितरण दिवस

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप सदर शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएनएम कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन