Ambala News : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी स्कूल का शानदार प्रदर्शन

0
235
Ambala News : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी स्कूल का शानदार प्रदर्शन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं प्रिंसिपल के साथ।
  • पुलिस डीएवी स्कूल की छात्रा हरनूर कौर, मोहिनी राव ने जीता मेडल

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर की छात्रा हरनूर कौर व मोहिनी राओ को बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रोंज मैडल हासिल करने पर सम्मानित किया गया। सी बी एस सी नार्थ जोन -कक बॉक्सिंग चैंपियनशिप -2024 जो कि 12 से 14  सितम्बर 2024 को बहादुरगढ़  में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में  पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर की दो छात्राओं  हरनूर और मोहिनी ने  भाग लिया, जिसमें  कमाल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ब्रोंज  मेडल हासिल किया। हरनूर ने व -17  में 60 से 63 किलोग्राम वाली कैटेगरी में तथा मोहिनीं ने व -17 में 52 से 54 किलोग्राम वाली कैटेगरी में  ब्रोंज मेडल जीता।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने इस उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी और   सफलतापूर्वक आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने  इस उपलब्धि पर विशेष रूप से उसके माता-पिता को भी बधाई दी, जो की निरंतर ही इन बच्चों के अभ्यास पर ध्यान दे रहे हैं।  प्रधानाचार्य ने स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें : Ambala News : Idrish Foundation ने मनाया 7वां स्थापना दिवस