Ambala News : जीएनएम कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
77
Ambala News : जीएनएम कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन
पौधारोपण करने जाते स्टूडेंट्स।

Ambala News | अंबाला। अंबाला कैंट के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में एनएसएस इकाइयों और ईको क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई “एक पेड़ मा के नाम” अभियान के तहत आयोजित किया गया था।

इस अभियान का उद्देश्य देश में वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण में मदद करना है। कॉलेज के प्राचार्य, डॉक्टर रोहित दत्त ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा, “पौधारोपण हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पौधे लगाने चाहिए। ईको क्लब के इंचार्ज, डॉक्टर कुलदीप यादव ने पौधों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एनएसएस के प्रोग्राम आॅफिसर, डॉक्टर धर्मवीर सैनी और डॉ अनीश कुमार ने पौधों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ अमिता, डॉ मीनू राठी और डॉ ऋतु गुप्ता ने भी इस अभियान में भाग लिया। कॉलेज के छात्रों ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कॉलेज प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इस अभियान के अंतर्गत, विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जैसे कि हींग, काली मिर्च, तेज पत्ता, मसाला पत्ता, आल स्पाइस, इलायची, औषधीय तुलसी और गिलोय।

कार्यक्रम के अंत में, बच्चों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें घर में लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और पौधों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : महिलाओं पर बढ़ रही हिंसा की रोकथाम के लिए मजदूर संगठन सीटू ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : Ambala News : विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : डीसी