Ambala News: साईबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

0
21
Ambala local news

Ambala News: अंबाला। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निदेर्शानुसार व पुलिस अधीक्षक अम्बाला के कुशल मार्गदर्शन में 02 अक्तूबर 2024 बुधवार को सुबह हर्बल पार्क अम्बाला शहर के नजदीक अम्बाला पुलिस ने राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साईबर अपराधों बारे जागरूक कर उनसे बचाव के उपाय बताए। इस साईबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूल के छात्र/छात्राओं, आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहागिरों ने भाग लिया। साईबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साईबर टीम अम्बाला ने साईबर अपराधो से बचने की विशेष जानकारी दी।

जिसमे उन्होने बतलया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काल पर भरोसा करके आप अपने बैक  खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझां ना करे। अपने फेसबुक, व्हटस्प एप्प का पासवर्ड माह में बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो कॉल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालच में आकर आनलाईन सस्ते सामान को ना खरीदे जिससे कि आपको नुकसान उठाना पड़े। उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को साईबर अपराधों व धोखाधडी करने वालों से बचाने बारे जागरूक करना है। साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साईबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें व वेबसाइट एचटीटीपीएसरूध्ध्साइबर क्राईम डाट जीओवी डाट इन  पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये। अम्बाला पुलिस के कर्मचारियों ने पुलिस बैण्ड के माध्यम से देशभक्ति के गीतों द्वारा उपस्थितगणों को देशभक्ति बारे भावविभौर किया।