Ambala News : हरियाणा के दूसरे सर्कल भी उतरे अंबाला के समर्थन में

0
205
Ambala News : हरियाणा के दूसरे सर्कल भी उतरे अंबाला के समर्थन में
नारेबाजी करते कर्मचारी।

Ambala News | अंबाला। सर्किल अंबाला प्रांगण के बाहर एच एस ई बी वर्कर यूनियन द्वारा चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन आज चौथे सप्ताह के तीसरे दिन भी जारी । आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्किल सचिव स्टोर एवं वर्कशॉप राकेश कुमार ने की। मंच का संचालन कैंट यूनिट प्रधान सतबीर सिंह ने किया। आज के धरने प्रदर्शन में तीनो यूनिटों के प्रधान सचिव सभी सब यूनीटों की कार्यकारिणी और कर्मचारियों ने भाग लिया।

आज अपने अध्यक्षीय भाषण राकेश कुमार ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम यूनियन के मान सम्मान के लिए और अधिकारियों की कर्मचारी विरोधी कार्य शैली के खिलाफ ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। आज के प्रदर्शन में सर्कल सचिव अंबाला राजकुमार सैहला ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अधीक्षक अभियंता अंबाला और निगम प्रशासन यूनियन के पदाधिकारीयों को डराना और दबाना चाहते हैं। यूनियन ने अपनी तरफ से सभी विकल्प समझौते के लिए अधिकारियों के सामने रख दिए है लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारी कोई बात सुनना नहीं चाहते बल्कि यूनियन को ऐसा प्रतीत होता है की अधिकारी यूनियन के प्रदर्शन की आड़ में प्रदेश में चुनाव के माहोल को खराब कर रहे है |

क्युकी अगर अधिकारियों द्वारा तानाशाही नहीं रुकी तो प्रदेश स्तर पर यह आंदोलन चला जाएगा जिससे चुनाव का माहौल खराब हो सकता है और शांति व्यवस्था भंग भी भंग होगी। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा हिटलर शाही और तानाशाही को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करके कर्मचारियों पर होने वाले अत्याचार को रोका है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक मीटिंग निगम प्रशासन के निदेर्शानुसार अधीक्षक अभियंता अंबाला के साथ हुई लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है।

और मीटिंग भी नतीजा ही समाप्त हो गई।इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के आदेश अनुसार करनाल के सर्कल सचिव उमेद मालिक अपनी पूरी टीम के साथ अंबाला सर्कल के कर्मचारियों के समर्थन में धरने प्रदर्शन पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंबाला के कर्मचारियों के इस संघर्ष में करनाल सर्किल का एक-एक कर्मचारी तन मन धन से साथ खड़ा है। और राज्य कार्यकारिणी का जो भी आदेश होगा उसे उसको पूरा करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर अजय सैनी सर्कल सचिव टी एस ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि यूनियन पदाधिकारीयों और अधिकारियों की कई दौर की मीटिंग इस धरने प्रदर्शन के संदर्भ में हो चुकी है। यूनियन पदाधिकारीयों ने निगम अधिकारियों को इस प्रदर्शन को समाप्त करने के कई सुझाव दिए हैं। लेकिन अधिकारियों का रवैया बिल्कुल ही उदासीन है।

इसीलिए यूनियन ने गत 4 अगस्त को माननीय उपायुक्त महोदय अंबाला को भी कर्मचारियों की मांग डिमांड और अधिकारियों द्वारा प्रताड़ना के खिलाफ ज्ञापन दिया था। ताकि माननीय उपायुक्त महोदय इस समस्या का कोई समाधान निकाले। लेकिन उनकी तरफ से भी कोई सकारात्मक कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित करनाल के सर्कल सचिव उमेद मालिक,नीलोखेड़ी से प्रधान राजेंद्र टंडन, मॉडल टाउन से प्रधान सुमित कुमार,राम नगर से उप प्रधान अमरजीत पूनिया,नीलोखेड़ी से सचिव अनिल कुमार,सिटी यूनिट करनाल उप प्रधान उपेंद्र यादव,यूनिट सचिव करनाल दीवान सिंह,अंबाला कैंट के सचिव सोनू यादव, अंबाला सिटी के प्रधान सुदेश कुमार, सचिव रविंद्र सिंह, नारायणगढ़ यूनिट के प्रधान बलिंदर कुमार सचिव राजेश कुमार, सभी सब यूनिटों के प्रधान/ सचिव उनकी कार्यकारिणी और सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में “मीडिया में करियर के अवसर” विषय पर विस्तृत व्याख्यान का हुआ सफल आयोजन