Ambala News : एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

0
11
Ambala News : एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
एसडी कॉलेज में उपस्थित मुख्य अतिथि, स्टूडेंट्स व स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में संचालित एन एस एस स्वयंसेवकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ रजिंदर सिंह के मार्गदर्शन एवं एन एस एस कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार, एन एस एस को आॅर्डिनेटिर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती नें मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ आरती ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल होने वाले नए स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम जरूरी है। जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित बिन्दलिश नें स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

2023-24 के दौरान एन एस एस यूनिटों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया

उन्होंने वर्ष 2023-24 के दौरान एन एस एस यूनिटों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। तत्पचात मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक शैक्षणिक तथा निस्वार्थ भाव से सेवा करने का माध्यम है। एन एस एस का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करना है।

उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि एन एस एस व्यक्तित्व निखारने का अनोखा मंच है, यह आपकी प्रतिभा को निखार कर आपको एक अलग पहचान दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ गिरधर गोपाल नें मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अल्का शर्मा, डॉ चिमन लाल, डॉ छवि किरण, डॉ सतबीर सिंह, सुश्री याशना बावा इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीएवी कॉलेज में इतिहास विभाग ने कार्यक्रम का किया आयोजन