Ambala News : भारतीय संस्कृति एवम सभ्यता की सुरक्षा के लिए श्लोकोच्चारण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य : डॉ. रोहित दत्त

0
191
Ambala News : भारतीय संस्कृति एवम सभ्यता की सुरक्षा के लिए श्लोकोच्चारण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य : डॉ. रोहित दत्त
उपस्थित स्टूडेंट्स व स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। जी.एम.एन कॉलेज, अम्बाला छावनी में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त की अध्यक्षता में आज श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्लोकोच्चारण का विषय विद्या एवं श्रीमद्भागवत गीता रहा। संस्कृत विभाग से प्रो प्रियंका के निर्देशन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने कहा कि सुबह उठकर शांति एवम विद्या से संबंधित श्लोकों के उच्चारण से पूरा दिन शक्ति एवम स्फूर्ति से भरा रहता है और सकारात्मकता के साथ चलते हुए हम मुश्किल से मुश्किल स्थिति का भी हल ढूंढ़ने में सफल रहते हैं। प्रो बृजेश ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया व संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस संस्कृत भाषा के उत्थान पर प्रकाश डाला और साथ ही संस्कृत में निहित श्लोकों में नीति व सद्कर्म पर प्रकाश डालते हुए सद्मार्ग की ओर प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए द्वितीय वर्ष की प्रगति रही।

द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की मनोरमा रही एवम तृतीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की निशु ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रितु गुप्ता, राजनीतिक विभाग की प्रो सरोज ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाते हुए कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर भाग लिया। आज आधुनिकता की तरफ तेजी से बढ़ते हुए इस दौर में विद्यार्थियों का इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना भारतीय संस्कृति एवम सभ्यता की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में कविता गायन व पत्र-लेखन प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : सनातन धर्म कॉलेज में “ओटीटी इंडस्ट्री इनसाइट्स और करियर अवसर” पर सेमिनार आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : काली पट्टी बांध कर सभी विभागों के कर्मचारियों ने जताया विरोध : रमेश कुमार