Ambala News: इंटर स्कूल खेल टूर्नामेंंट में ओप्सियंस का जलवा

0
4
Ambala News

Ambala News: अंबाला। ओ.पी.एस विद्यामंदिर के युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में ब्लू बेल्स स्कूल, नारायणगढ़ और ओ.पी.एस विद्यामंदिर, अंबाला में आयोजित हब आफ लर्निंग के सीबीएसई पहल के तहत इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूनार्मेंट में भाग लिया। आप्सियंस ने अपनी योग्यता साबित की और संस्थान का नाम रोशन किया।

शतरंज, सीनियर वर्ग (लड़के) और शॉटपुट, सीनियर वर्ग (लड़के) के खिलाड़ियों की टीम ने असाधारण कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए अंतत: शीर्ष स्थान हासिल किया और विजेता ट्रॉफी हासिल की।

ओप्सियंस ने बैडमिंटन, जूनियर वर्ग (लड़के), शतरंज जूनियर वर्ग (लड़के) और कबड्डी, सीनियर वर्ग (लड़के) में उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।

सीनियर वर्ग (लड़कों) के तहत शॉटपुट में, उपविजेता  ट्रॉफी जीती। छात्रों ने अपनी रणनीति और त्वरित सजगता के साथ प्रत्येक मैच में अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए महान दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन मैच अंडर 17 (लड़कियां) और अंडर 19 (लड़कियां) ओ.पी.एस विद्या मंदिर, अंबाला के खेल मैदान में खेला गया। आप्सियंस ने बैडमिंटन अंडर-17 (लड़कियां) में पहला स्थान और बैडमिंटन अंडर-19 (लड़कियां) में भी पहला स्थान हासिल कर वाहवाही लूटी।

स्कूल निदेशक ईशा बंसल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रशंसनीय उपलब्धियों के लिए छात्रों और उनके गुरुओं की सराहना की।

स्कूल की प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने सभी विजेताओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि और स्कूल की उत्कृष्टता की भावना को बनाए रखने के लिए बधाई दी।