Ambala news : साहा अनाज मंडी में पानी की निकासी करने के लिए अधिकारी तैयार करें प्रपोजल: पार्थ गुप्ता

0
10
Ambala breaking news

Ambala news : बराड़ा/मुलाना। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि साहा की अनाज मंडी में किसानों व व्यापारियों की पानी निकासी से सम्बन्धित समस्या का परमानैंट समाधान किया जायेगा। इस पानी की निकासी के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को परपोजल तैयार करने के आदेश दिए गये हैं। इतना ही नहंी उपायुक्त ने किसानों और व्यापारियों के अनुरोध पर स्वयं पानी की निकासी न होने के स्थल का मौके पर जाकर मुआयना किया। उपायुक्त पार्थ गुप्ता सोमवार को साहा और मुलाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने साहा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया।

यहां पर उपायुक्त ने गेट पास जारी करने की प्रक्रिया को चैक किया और किसानों के गेट पास जारी करने की प्रक्रिया के बारे में फीडबैक ली तथा मंडी में धान की फसल के खरीद कार्य को लेकर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उपायुक्त ने व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। यहां पर व्यापारियों ने मंडी में पानी की निकासी न होने, चोरी की घटनाओं को रोकने, लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द परचेश कार्य करने के विषयों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने मंडी में किसानों की ढेरियों पर जाकर खरीद कार्य के साथ-साथ मशीन के माध्यम से धान की नमी को चैक किया। इसके बाद उपायुक्त ने मौके पर जाकर पानी की निकासी न होने वाले स्थल का जायजा लिया।

उपायुक्त ने एसडीएम और अनाज मंडी की सचिव को पानी की निकासी का परमानैंट समाधान करने के आदेश देते हुए कहा कि पानी की निकासी को लेकर एक योजना तैयार की जाए। इसमें तमाम तकनीकी पहलूओं को जहन में रखा जाए। इस योजना के तैयार होने के बाद सरकार के माध्यम से किसानों व व्यापारियों की पानी निकासी से सम्बन्धित समस्या का नियमित रूप से समाधान कर दिया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि फसल के उठान कार्य में तेजी लाई जाये और निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान की खरीद कार्य को भी पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आने दी जायेगी। इस निरीक्षण के दौरान व्यापारियों व किसानों ने जितने भी विषय उनके संज्ञान में लाए हैं

उन सभी विषयों पर गंभीरता के साथ कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि साहा मंडी में अब तक 1749 किसानों की 12257 मीट्रिक टन से ज्यादा धान विभिन्न एंजैसियों द्वारा खरीदा जा चुका है, इसमें से एंजैसियों द्वारा 3072 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी प्रकार मुलाना मडी में अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस मंडी में 1246 किसानों की 7752 मीट्रिक टन धान खरीद ली है और इसमें से 2479 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा किया गया है। सभी अधिकारी, कर्मचारी मिलकर कार्य करेंगे ताकि इस सीजन के दौरान धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल सके।
14 फोटो 7 किसानों व आढ़तियों से बातचीत करते डीसी।