Ambala News : झूठी घोषणाओं से जनता का पेट नहीं भरने वाला : निर्मल सिंह

0
160
Ambala News : झूठी घोषणाओं से जनता का पेट नहीं भरने वाला : निर्मल सिंह
Ambala News : झूठी घोषणाओं से जनता का पेट नहीं भरने वाला : निर्मल सिंह

Ambala News | अम्बाला शहर | हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने आज अम्बाला शहर के कई गांवो का दौरा किया वह हरियाणा मांगे हिसाब के तहत अम्बाला शहर में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए है इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज बच्चे बच्चे की जुबान पर कांग्रेस पार्टी की चर्चा है उन्होंने कहा आज हर व्यक्ति एक ही बात बोल रहा है टूट गई विकास की ड़ोर चलो चले कांग्रेस की और आज अम्बाला शहर के लोगो ने भाजपा को अम्बाला व प्रदेश से चलता करने का मन बना लिया है।

निर्मल सिंह ने कल बूथ कमेटी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया इस अवसर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा ने अम्बाला शहर का विकास नहीं विनाश किया है,अम्बाला शहर के लोग आज यातायात जाम,जलभराव,सीवर जाम या ओवर फ्लो,पेयजल संकट,स्ट्रीट लाइट जैसे समस्याओं से जूझ रहे है, चौक चौराहों पर लगने वाले जाम से जिंदगी ठहर जाती है, तो जलभराव में जिंदगी तैरती नजर आती है।

अम्बाला की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है, अगर भाजपा इसी को विकास कहती है तो शहर की जनता को ऐसा विकास नहीं चाहिए। भाजपा जुमलेबाज है झूठी घोषणाएं करने में उसका कोई सानी नहीं है। दस साल से भाजपा के उत्पीडन और शोषण का शिकार हो रही जनता इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और कांग्रेस को सत्ता में लेकर आएगी। विकास को ढूंढ-ढूंढ कर शहरवासी परेशान हैं, टूटी सड़को से आवाजाही बदहाल है, कानून व्यवस्था चरमरा सी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जब से सत्ता संभाली है, धर्म और जाति के नाम पर जनता को आपस में लड़ाती रही है, विकास के नाम पर भाजपा ने देश व प्रदेश को और पीछे धकेल दिया, यह सरकार कांग्रेस की हूड्डा सरकार के शासन में लागू की गई योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह करने का काम करती रही है, अगर भाजपा सरकार ने कुछ किया होता तो देश का अन्नदाता सड़को पर न बैठा होगा, कर्मचारी अपने हक की आवाज उठाने के लिए धरना प्रदर्शन न करते, जहां पर देखों वहीं पर धरना प्रदर्शन दिखाई देते है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार ने क्या कुछ किया है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से जवाब मांग रही है पर ये सरकार तो तब जवाब देगी जब उसने कुछ किया हो। भाजपा सरकार ने दस साल में झूठी घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं किया। सीएम अपनी ही घोषणाओं पर अमल नहीं कर पाए। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी होती है पर इस सरकार ने अपना कोई भी काम जिम्मेदारी से नहीं किया। झूठी घोषणाओं से जनता का पेट नहीं भरने वाला है।

अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के बहकावे में आने वाली है, इस विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार से पिछले दस साल का हिसाब किताब चुकता करने के लिए वोट से चोटकर उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी, जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी क्योंकि उसे पता है कि कांग्रेस ही उनका भला कर सकती है।

यह भी पढ़ें : Tosham News : मतदान केंद्रों पर हों मूलभूत सुविधाएं : एसडीएम डॉ. अशवीर नैन

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरियाणा में 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 को होगी मतगणना

यह भी पढ़ें : Ambala News : ईवीएम और वीवीपैट की पहली रेंडमाइजेशन की गई

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए