Ambala News : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा हुई पर काम नही : निर्मल सिंह

0
127
Ambala News : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा हुई पर काम नही : निर्मल सिंह
Ambala News : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा हुई पर काम नही : निर्मल सिंह

Ambala News | अंबाला। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने एतिहासिक गुरद्वारा श्री पंजोखरा साहिब जी मे माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने कहा की श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा एक बार नही बल्कि दो दो बार हो चुकी है। 10 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस घोषणा को धरातल पर लागू करना तो दूर अब तक कागजों पर ड्राफ्ट तक तैयार नही हो पाया।

निर्मल सिंह आज अम्बाला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत लोगो से संपर्क कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आगे दौड़ पीछे छोड़ की नीति पर काम किया है।

निर्मल सिंह ने अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से अधूरी पड़ी योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा की भाजपा सरकार का कोई इस और कोई ध्यान नहीं है। चुनाव नजदीक देखकर हर रोज झूठी घोषणायें की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कभी अम्बाला शहर की सुंदरता का मुख्य प्रतीक रहा महावीर पार्क पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है काम शुरू हुआ बजट पास हुआ परंतु आज भाजपा की विदाई का समय आने के बावजूद कार्य पूरा नही हुआ। इस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये सरकार द्वारा बजट पर बजट जारी किया गया लेकिन वह राशि पार्क को सुंदर बनाने पर खर्च होने की बजाये भाजपा नेताओं व उनके चहेतों की जेब मे चली गई।

उन्होंने कहा कि अम्बाला के इतिहास और धार्मिक आस्था का केंद्र नॉरंगराय तालाब भी बदबूदार तालाब में तब्दील हो चुका है। इस तालाब के लिये भी करोड़ो रूपये का बजट होने के दावे किये गये थे लेकिन आज तक यह परियोजना पूरी होना तो दूर इस पवित्र स्थल की सफाई तक नही हो पाई।

उन्होंने कहा कि अम्बाला का बालभवन भी वर्षों से अधूरा पड़ा है। यहां होने वाली बच्चों की गतिविधियां भी ठप्प पड़ी है। इस परियोजना को लेकर भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा का सबसे सुंदर और आधुनिक बाल भवन बनाने के दावे किये गये थे और सभी दावे हवा-हवाई साबित हुये है।

सिखों सहित पूरे क्षेत्र की आस्था के केंद्र गुरुद्वारा लखनोर साहिब के नजदीक माता गुजरी के नाम से वीएलडी कॉलेज व पशु मेडिकल कॉलेज की परियोजना शुरू की गई थी। लगभग 7 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक इस कॉलेज की केवल चारदीवारी भी पूर्ण नही हो पाई।

गुरुद्वारा मंजी साहिब व कालका चौक पर बनने वाले स्वागत द्वार भी अभी तक अधूरे पड़े है। निर्मल सिंह ने कहा कि प्रेम नगर में पुराने सैशन कोर्ट परिसर में बन रहे सिविल सचिवालय भवन का निर्माण कार्य भी वर्षो से बंद पड़ा है।

उन्होंने कहा कि अम्बाला का जो भी विकास हुआ है वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने ही करवाया है। पिछले 10 वर्षो में अम्बाला को केवल इंटरलॉकिंग टाइलें बेचने की मार्केट के तौर पर ही इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर न केवल अधूरी पड़ी सभी परियोजनाओ को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जायेगा बल्कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ी सभी परियोजनाओं में किये गये करोडों रुपये की घोटालों की भी जांच करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : Ambala News : शिविर में 75 बच्चों के दांतों का चेकअप, डेंटल किट और टूथपेस्ट वितरित

यह भी पढ़ें : Ambala News : 27 अगस्त को किया जाएगा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पुलिस की मॉक ड्रिल