Ambala News : नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती ने संभाला अपना कार्यभार

0
164
Ambala News : नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती ने संभाला अपना कार्यभार
नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती को बुके देकर स्वागत करते डीसी।
  • सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकासात्मक परियोजनाओं की गति को किया जाएगा तेज

Ambala News | अंबाला। अंबाला के नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंडल आयुक्त के आगमन पर डीसी डॉ शालीन, एसडीएम अम्बाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने सर्किट हाउस पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया।

इस मौके पर नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन  तथा विकासात्मक परियोजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा ताकि लोगों की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी विकासात्मक परियोजनाएं समय पर पूरी हों और लोगों को उनका लाभ मिले।

नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, विशेषतौर से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर चलाए जा रहे समाधान शिविर में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाए। बता दें कि गीता भारती इससे पूर्व हिसार में मंडल आयुक्त थी। वह हरियाणा सरकार में कईं विभागों के उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में मंडल आयुक्त अंबाला का पदभार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : आदेश अस्पताल की ओर से मारकंडेश्वर मंदिर में दूसरा नि:शुल्क मैडिकल कैंप 14 जुलाई को

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रशासन ने अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी को तुड़वाया

यह भी पढ़ें : National News : कांग्रेस की जाति की राजनीति की परीक्षा है हरियाणा में

यह भी पढ़ें : Ambala News : कर्मचारियों ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें : Ambala News : रोटरी कल्ब अंबाला ने आर्य गर्ल्स कॉलेज में किया पौधरोपण

यह भी पढ़ें : Ambala News : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

यह भी पढ़ें : National News : कांग्रेस में जल्द होगा फेरबदल, प्रदेशों में भी बदले जाएंगे अध्यक्ष