Ambala News : विधानसभा चुनावों के लिए नवनियुक्त संयोजक संजीव सोनी ने पूर्व मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद लिया

0
74

Ambala News |अम्बाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के नवनियुक्त संयोजक संजीव सोनी बब्बू को उनकी नई नियुक्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि संजीव सोनी पार्टी के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता है।

इससे पहले संजीव सोनी व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति के लिए पूर्व मंत्री अनिल विज का उनके आवास पर पहुंच आभार जताया। संजीव सोनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका पूरी तरह से निर्वाह उनके द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, ललित चौधरी, जसबीर जस्सी, विजेन्द्र चौहान, किरनपाल चौहान, अजय बवेजा, शाम सुंदर अरोड़ा, फकीर चंद सैनी, आशीष अग्रवाल, बलकेश वत्स, अनिल धीर, जितेन्द्र सहगल, प्रवेश शर्मा, विकास जैन, भारत कोछड़, वीरेन्द्र सिंह, राजीव सोनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Haryana News : Manu Bhaker होंगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अम्बेसडर