Ambala News : हिसार में ब्राह्मण अधिवेशन में शामिल होंगे ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य

0
107
Ambala News : हिसार में ब्राह्मण अधिवेशन में शामिल होंगे ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य
Ambala News : हिसार में ब्राह्मण अधिवेशन में शामिल होंगे ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य
  • ब्राह्मण समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने को लेकर होगी चर्चा
  • ब्राह्मण समाज का तिरस्कार करने वालों पर भी लिया जाएगा बड़ा फैंसला: शांडिल्य

Ambala News | अंबाला | ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य मंगलवार को हिसार में ब्राहमण महाअधिवेशन में शामिल होंगे और हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियों से मांग करेंगे कि ब्राह्मणों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। ब्राहमण आयोग बनाया जाए। ब्राहमण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को यह निमंत्रण हिसार ब्राहमण समाज के वरिष्ठ नेता रामफल व रोशन लाल ने दिया।

वीरेश शांडिल्य ब्राह्मण अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि इस सम्मेलन में उनके साथ सैंकड़ों लोग शामिल होंगे और हिसार में होने वाले इस ब्राह्मण अधिवेशन में हजारों की तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ब्राह्मणों का चुनावों में इस्तेमाल करती हैं और सत्ता में आने के बाद ब्राह्मणों का तिरस्कार करती हैं इसको लेकर भी ब्राहमण अधिवेशन में चर्चा की जाएगी।

वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के तमाम ब्राहमणों से आहवान किया है कि कल हिसार के गांव बांस में सुबह 10 बजे पहुंचे और अपने समाज को मजबूत करने के लिए सुझाव दें और चर्चा करें। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि समय आ गया है कि ब्राह्मणों को मात्र हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में संगठित होना होगा और ऐसी राजनीतिक पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब देना होगा जो चुनावों के दिनों में ब्राह्मणों को लुभावने वायदे कर अपने साथ लगाते हैं और बाद में उनका तिरस्कार करते हैं और शोषण करते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हिसार में होने वाला सम्मेलन में सभी ब्राहमण सभाओं के लोग शामिल होंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इस सम्मेलन में ब्राह्मणों के हित में अहम फैसले लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय 16 कंच घर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : चित्रा सरवारा की मौजूदगी में सैकड़ों ने ज्वाइन की कांग्रेस