Ambala News : कृषि विज्ञान केन्द्र अंबाला द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन  

0
13
Ambala News : कृषि विज्ञान केंद्र अंबाला द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन
राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान उपस्थित मुख्यवक्ता व अन्य महिलाएं।

Ambala News | अंबाला। कृषि विज्ञान केन्द्र अंबाला द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन के वि के प्रांगण में एवं गांव -गांव जाकर किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य संतुलित आहार की जानकारी देना व कुपोषण मुक्त बनाना है। साल 2024 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम है, ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’।

गांव तेपला के  राजकीय  विद्यालय में डॉ  उपासना सिंह  वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान केविके ने  इंडियन कौंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार पांच खाद्य वर्ग की जानकारी दी।

इसी कड़ी में किशोरी युवतियों को एनीमिया जैसी बीमारी से बचने के लिए हरी साग सब्जी, फल, सलाद के साथ साथ आयरन की गोली जोकि आस पास के सरकारी हस्पताल से निशुल्क मिल जाती है, को दैनिक उपयोग में लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया की  फास्ट फूड शरीर के लिए हानिकारक हैं।

उन्होंने पोषक थाली के प्रदर्शन द्वारा विभिन आयु वर्गो के लिए संतुलित भोजन थाली ग्रहण करने की अपील की।  उन्होंने घर के पिछवाड़े में  गृह वाटिका लगाकर जैविक सब्जिया उगाकर अपने परिवार को स्वस्थ रखने का आह्वान किया। मौसमी सब्जियों के बीज एवं बीमारियों से सम्बन्धी जानकारी के लिए विद्यार्थी स्वयं के वि के में आ सकते है और कृषि एवं कृषिगत गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

डॉ सिंह ने दशवी कक्षा में  प्रथम, द्वित्य एवं तृत्य आये बच्चो को सम्मानित भी किया। इसी सन्दर्भ में डॉ रमेश कुमार, कृषि प्रसार विशेषज्ञ ने भी बच्चो को पोषकता सम्बन्धी जानकारी दी एवं एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाने के लिए भी जागरूक किया।

इसकी आगामी कड़ी में काजल, गृह विज्ञान कार्यक्रम सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रदर्शन इत्यादि का आयोजन कर रही है। राजकीय विद्यालय की प्रिंसिपल मीना कुमारी ने बताया की  बच्चो को पोषक आहार सम्बन्धी जानकारी विभिन प्रतियोगिताओ जैसे पोस्टर बनाना, निबनध कम्पटीशन इत्यादि के माध्यम से प्रदान की जाती है।

पोषकता से सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अंत में योगेश कुमार ने विद्यालय के प्रिंसिपल, अध्यापको एवं विद्यार्थीओ का धन्यवाद् प्रेषित किया।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : गवर्नमेंट कॉलेज में पोस्टर मेकिंग व चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : सोहन लाल डीएवी महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन