Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल में नेशनल मैंगो डे सेलिब्रेट किया

0
141
Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल में नेशनल मैंगो डे सेलिब्रेट किया
बच्चों के साथ प्रिंसिपल।

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर में नेशनल मैगो डे सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों के साथ आम के पेड़ का वृक्षारोपण के साथ किया। इस अवसर पर बच्चे येलो कलर की ड्रेस पहन कर आए जो कि बहुत सुंदर लग रहे थे और कुछ बच्चे मैगो की डै्स पहन कर आए। बच्चों को बताया गया कि आम हमारा राष्ट्रीय फल है। यह बहुत रसीले होते हैं ।

यह फलों का राजा कहलाता है और यह गर्मी के मौसम में होता है । अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण यह सभी को पसंद आता है।आम से चटनी, आचार,जूस बनाएं जाते हैं। इस कार्यक्रम में आम से संबंधित कविताएं कराई गई। कुछ बच्चे शैफ बनकर आए और आम से अलग-अलग स्वादिष्ट डिश बना कर लाए, जिसको सभी ने सराहा। बच्चों ने इस को बहुत इंजाय किया। तो वहीं कुछ बच्चे फल वाला बनकर आए, जिसमें उन्होंने आम की अलग-अलग किस्में दिखाई।

इस अवसर पर नर्सरी क्लास के बच्चों ने आम पर आधारित कविताएं सुनाईं और जिसे सभी ने बहुत पसंद किया और एलकेजी के कुछ बच्चों ने आम पर आधारित गाने पर डांस की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। तो वही कुछ बच्चों ने इंग्लिश सॉन्ग पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी और सबका मन मोह लिया।

बच्चों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की और उन्हें हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पेड़ हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं जो हमसे कुछ नहीं मांगते बल्कि ये हमें बहुत सी वस्तुएं जैसे फल, फूल, लकड़ी और विभिन्न तरह की औषधियां प्रदान करते हैं।

ये हमें सांस लेने के लिए आॅक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़ हर जीव के लिए एक उपयोगी संसाधन है। पेड़ जंगल में रहने वाले पशु पक्षियों का एक प्राकृतिक आवास है साथ ही जानवरों के लिए भी भोजन की आपूर्ति करते है।

पेड़ प्राकृतिक आपदाओं जैसे की मृदा अपरदन, बाढ़, भूस्खलन होने से बचाता है। जहां तक संभव हो इनसे बनी चीजों का इस्तेमाल थोड़ा सोच समझकर करें और साथ ही एक दूसरे को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि हमारे पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इस अवसर पर स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप नगर शाखा केपीएके स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : द एसडी विद्या स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पीकेआर जैन कॉलेज में पौधरोपण किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : मेयर शक्ति रानी शर्मा ने दयानंद पब्लिक स्कूल में किया पौधारोपण