Ambala News: समाधान शिविर में नगर निगम अधिकारी कर रहे जनता की समस्याओं का समाधान

0
6
Ambala News

Ambala News: अंबाला। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस में नगर निगम अंबाला शहर के कार्यालय मे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उदेश्य से समाधान शिविर आयोजित किया गया।

नगर निगम आयुक्त आर.के. सिंह के मार्ग दर्शन में एसओ नगर निगम सोमनाथ व एमई राजकुमार ने समाधान शिविर में आएं लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया।

[आरके सिंह ने कहा कि यह समाधान शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं और लोग इन शिविरों का फायदा भी उठा रहें हैं।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नगर निगम अंबाला शहर के कार्यालय में कुल 49 शिकायतें/समस्याएं प्राप्त हुई जिनमें कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया गया और शेष शिकायतें जो दस्तावेजों या अन्य जांच संबंधी विषय पर आधारित समस्याओं को सम्बंधित अधिकारी या कर्मचारी को सौंपकर कर उन्हें जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर नगर निगम के सम्बंधित अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहें।