Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक पारिवारिक बैठक हुई

0
188
भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक पारिवारिक बैठक हुई
बैठक में चर्चा करते हुए।

(Ambala News) अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति रजि 1069 अम्बाला कैन्ट की मासिक पारिवारिक मीटिंग भगवान परशुराम मंदिर नग्गल करधान में हुई। समिति के हवन इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि सितंबर महीने का मासिक हवन यज्ञ पहले रविवार 1 सितंबर 2024 को भगवान परशुराम मंदिर नग्गल करधान में सुबह 9 बजे मंदिर के पंडित शम्भू नाथ जी द्वारा विधि विधान से करवाया जाएगा हवन में मुख्य यजमान समिति के सचिव राजेश गोल्डी शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुषमा शर्मा परिवार के साथ होंगे।

समिति के प्रधान अतुल शर्मा ने बताया कि हवन यज्ञ के बाद समिति की नई कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा जो अगले 3 साल तक काम करेगी। समिति के महासचिव ने बताया कि समिति की सितंबर महीने से सदस्यता अभियान शुरू करेगी समिति में नए सदस्य बनाएगी जो व्यक्ति 18 साल से ऊपर होगा वो अपना आधार कार्ड पेन कार्ड और सदस्य शुल्क देकर समिति का सदस्य बन सकता है। इस मीटिंग में अतुल शर्मा, रश्मि शर्मा, नीतीश शर्मा, प्रीत शर्मा, राजीव शर्मा, सुमन शर्मा, शशिकांत पराशर,सुनीता पराशर, सुरिंदर राजू शर्मा,ममता सुरिंदर शर्मा,रविंदर बिल्ला शर्मा,परवीन शर्मा,रिम्पी शर्मा, संजय शर्मा, पंडित शम्भू नाथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।