Ambala News : केंद्रीय विद्यालय 2 में मिशन लाइफ/ स्कूल पोषण दिवस का आयोजन

0
140
Ambala News : केंद्रीय विद्यालय 2 में मिशन लाइफ/ स्कूल पोषण दिवस का आयोजन
मंचासिन मुख्यवक्ता, स्टाफ व विद्यार्थी।

Ambala News | अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला छावनी में मिशन लाइफ/स्कूल पोषण दिवस का आयोजन किया गया । इस  अवसर पर विद्यालय में एक नए इको क्लब का निर्माण हुआ जिसके अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” विषय पर छात्रों तथा उनकी माताओ को वृक्षारोपण के लिए आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरणीय संरक्षण के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में नवनिर्मित ईको क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।  इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को उनके दैनिक जीवन में पर्यावरणीय अनुकूल गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्राचार्य महोदय ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण का महत्व तेजी से स्पष्ट हो गया है।

जैसे-जैसे शहरीकरण और औद्योगीकरण हमारे प्राकृतिक संसाधनों को खत्म कर रहा है, हमारे पर्यावरण को बहाल करने और उसकी रक्षा करने की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। इस चुनौती के जवाब में एक सुखद प्रवृत्ति जो उभर कर सामने आई है वह है वृक्षारोपण गतिविधियों में छात्रों और उनकी माताओं की भागीदारी। यह जमीनी स्तर का आंदोलन न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देता है बल्कि मजबूत पारिवारिक संबंधों को भी बढ़ावा देता है और युवा पीढ़ी में जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है।

इस अवसर पर इको क्लब में 146 छात्र-छात्राओं तथा 8 शिक्षकों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई तत्पश्चात विद्यालय में पधारे विद्यार्थियों की माताओं द्वारा 76 वृक्षारोपण किए गए। विद्यालय में मिशन लाइफ/स्कूल पोषण दिवस पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें उप-प्राचार्य महोदय ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह न केवल हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाता है बल्कि मानव जीवन और अन्य जीवों के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। बढ़ते प्रदूषण और वन विनाश के कारण वृक्षारोपण की आवश्यकता और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। तत्पश्चात  जगदीश कुमार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक विज्ञान ने छात्रों के मध्य पोषण संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए छात्रों और वयस्कों को स्वस्थ खाने की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्हें जंक फूड से दूर रहने और ताजे फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन युक्त आहार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्नातक शिक्षिका जीव विज्ञान ने सभी का धन्यवाद किया और बच्चों को पौधों के महत्व के विषय में समझाया।  उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमारे पर्यावरण को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानव जीवन को भी सुरक्षित और सुखद बनाता है। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि हम एक बेहतर और हरित भविष्य की ओर बढ़ सकें।

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें : Ambala News : खुद के कामों का हिसाब देने की बजाए कांग्रेस के काम गिनवाकर वोट मांग रही बीजेपी – निर्मल सिंह