Barara News : तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है : मंत्री कंवरपाल

0
47
Barara News : तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है : मंत्री कंवरपाल
तिरंगा यात्रा में चलते मंत्री कंवरपाल व अन्य।

Ambala News | अंबाला/बराड़ा। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं व महिलाओं ने महाराण प्रताप चौक बराड़ा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बाजार से होते हुए बराड़ा रेलवे स्टेशन पर सम्पन्न हुई। यात्रा का शहर के निवासियों द्वारा फूलों की मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने कहा है कि तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है।

तिरंगा देश की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी लाखों करोड़ों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है।  उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा व उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 विधानसभा व पूरे देश के हर कोने में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा 11 से निकाली जा रही है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति का भाव, उन महापुरुषों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लंबे समय तक देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के अत्याचारों को सहा, जेले काटी व इस देश को स्वतंत्र बनाए रखने के लिए अपनी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा की, आज उन्हें याद करने का यह अवसर है। उन्होंने कहा कि उनकी कुबार्नी को याद करने व उनके लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

और देश के 140 करोड़ लोग उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने मन में देश प्रेम की भावना को जिंदा रख कर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी देश भक्ति की भावना लेकर व अपने स्वार्थों को छोडकर काम करना चाहिए तभी उन महापुरुषों का लक्ष्य व  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र का सपना पूरा कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के हर नागरिक में देश भक्ति की भावना का संचार करने का कार्य करेगी व अखंडता में एकता का संदेश देगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा,भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जरनैल सिंह, संजीव मिश्रा व जसपाल सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री डिम्पल राणा, नीरज जोल, लाभ सिंह सेला, अजय कुमार, अमित राणा, शिव कुमार, जसविंद्र व परवीन कुमार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल नोनी, ब्लॉक समिति के वाईस चैयरमैन मलकीत सिंह, पूर्व चैयरमैन नगरपालिका अन्नी पाहवा, सुखविंद्र सिंह सरपंच सरदेहड़ी, हरदीप थम्बड़, अनिल शर्मा सरदेहड़ी, चन्द्रशेखर अधोई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला शहर अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल हुई, डीसी पार्थ गुप्ता ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली