Ambala News : सांगीतिक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहीं मनीषा

0
178
Ambala News : सांगीतिक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहीं मनीषा
Ambala News : सांगीतिक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहीं मनीषा

Ambala News | अंबाला। आर्य गर्ल्ज कॉलेज, अम्बाला छावनी के संगीत गायन विभाग द्वारा सांगीतिक मॉडल मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, चार्ट मेकिंग, स्क्रैप बुक मेकिंग, फोटो फ्रेम मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि कॉलेज की प्राचार्या महोदया डॉ. अनुपमा आर्य रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सांगीतिक मॉडल्स का निरीक्षण किया तथा सराहना की।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत छात्राओं ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में खाली, बेकार प्लास्टिक की बोतलों, थर्माकोल, गत्ते के डिब्बों से खूबसूरत कृतियां जैसे कि प्लान्टस, डैकोरेशन पीस तथा गुलदस्ते आदि बनाए। छात्राओं ने चार्ट मेकिंग, फोटो फ्रेम अथवा स्क्रैप बुक मेकिंग में सांगीतिक विषयों की जानकारी विभिन्न वाद्यों तथा कलाकारों की तस्वीरों सहित दी।

संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. शचि शुक्ला ने बताया कि संगीत के विद्यार्थी बहुत सृजनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं तथा गायन की शिक्षा के साथ-साथ यह प्रतियोगिताएं छात्राओं की सृजनात्मक तथा आत्मविश्वास को बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने सांगीतिक मॉडल्स, चॉर्ट मेकिंग, फ्रेम मेकिंग, स्क्रैप बुक प्रतियोगिताओं के तहत जिस प्रकार संगीत के विभिन्न विषयों को उजागर किया है उससे छात्राओं की संगीत के विषय में समझ तो विकसित होगी ही परंतु साथ ही साथ छात्राओं की लग्न और सृजनात्मकता का भी विकास होगा।

डॉ. अनुपमा आर्य जी ने भी छात्राओं द्वारा तैयार की गई कृतियों की प्रशंसा की तथा इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में संगीत विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. अनु वर्मा तथा यश भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुपमा आर्य ने सभी विजेता रहीं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में संगीत विभाग की सभी छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-

सांगीतिक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता-

  • प्रथम पुरस्कार: मनीषा, बी.ए. प्रथम वर्ष।
  • द्वितीय पुरस्कार: पलक, बी.ए. तृतीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार: मीनू, बी.ए. तृतीय वर्ष।

    बेस्ट ऑफ ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता-

  • प्रथम पुरस्कार: आरती, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • द्वितीय पुरस्कार: पूजा, बी.ए. तृतीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार: प्रियंका, बी.ए. तृतीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार: रीतिका, बी.ए. तृतीय वर्ष।

फोटो फ्रेम मेकिंग प्रतियोगिता-

  • प्रथम पुरस्कार: स्नेहा, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • द्वितीय पुरस्कार: प्रगति, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार- हरप्रीत, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार – खुषी, बी.ए. द्वितीय वर्ष।

चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता-

  • प्रथम पुरस्कार – पिंकी, बी.ए. प्रथम वर्ष।
  • द्वितीय पुरस्कार – नेहा, बी.ए. प्रथम वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार – रीया, बी.ए. प्रथम वर्ष।

    स्क्रैप बुक मेकिंग प्रतियोगिता-

  • प्रथम पुरस्कार: स्नेहा, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • द्वितीय पुरस्कार: तनु, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार: सानिया, बी.ए. द्वितीय वर्ष।
  • तृतीय पुरस्कार: प्रगति, बी.ए. द्वितीय वर्ष।

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज की महिला सेल द्वारा सौंदर्य उत्पाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में चुनाव जागरूकता अभियान का सफल आयोजन