Ambala News : जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मनीष कुमार झा को खर्चा ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया

0
147
Ambala News : जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मनीष कुमार झा को खर्चा ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया
बुके देकर स्वागत करते डीसी।

Ambala News | अंबाला। विधानसभा आम चुनाव 2024 के निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों 03 नारायणगढ़, 04 अम्बाला छावनी, 05 अम्बाला शहर, 6 मुलाना (एस.सी.) के लिये मनीष कुमार झा, आईआरएस को खर्चा आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। चुनाव खर्चे से सम्बन्धित कोई भी समस्या या शिकायत हो तो अम्बाला छावनी स्थित सर्किट हाउस में प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक उनसे मिल सकते हैं।

इसके साथ-साथ उनके मोबाईल नम्बर 8986911263 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र व मुलाना विधानसभा क्षेत्र  के लिए सामान्य आॅब्जर्वर एस. गणेश (आईएएस) नियुक्त किए गए हैं, जिनका मोबाईल नम्बर 7015069561 हैं तथा उनसे किसी भी कार्यदिवस पर सर्किट हाउस अम्बाला छावनी में दोपहर बाद 4 बजे से 5 बजे तक मिल सकते हैं।

इसी प्रकार नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र व अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य आॅब्जर्वर पवार नरसिंह साम्बाजी (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नम्बर 8168201287 है तथा उनसे किसी भी कार्यदिवस पर सर्किट हाउस अम्बाला छावनी में दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक मिल सकते हैं।

इसी प्रकार चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुलिस ऑब्ज़र्वर पी प्रकाश (आईपीएस) नियुक्त किए गए है। बता दें कि सामान्य ऑब्ज़र्वर व पुलिस ऑब्ज़र्वर का उपायुक्त कार्यालय में पहुंचने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर अभिन्नदन किया और विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जो गतिविधि एवं कार्य किए जा रहें है और जो किया जाएगें उसकी रूपरेखा बारे जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र रैली में अंबाला छावनी से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे : अनिल विज