Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति ने मासिक हवन यज्ञ किया

0
160
Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति ने मासिक हवन यज्ञ किया
हवनयज्ञ करते हुए।

Ambala News | अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति रजि 1069 अम्बाला कैन्ट का सितंबर महीने के पहले रविवार 1सितंबर को मासिक हवन यज्ञ भगवान परशुराम मंदिर नग्गल करधान अम्बाला कैन्ट में मंदिर के पंडित शम्भू नाथ द्वारा विधि विधान से करवाया इस हवन यज्ञ में मुख्य यजमान समिति के सचिव राजेश गोल्डी शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुषमा शर्मा थी। हवन यज्ञ में भगवान परशुराम जी के मंत्रोच्चार के साथ 108 आहुति डाली गई।

समिति के प्रधान अतुल शर्मा ने बताया कि समिति सितंबर अक्टूबर के 2 महीनों में सदस्यता अभियान शुरू करेगी समिति में सिर्फ अम्बाला के सदस्य ही जोड़े जाएगे। समिति के महासचिव सुरिंदर राजू शर्मा ने बताया कि समिति हर महीने भगवान परशुराम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम करती रहती हैं ।

सुरिंदर राजू ने बताया कि समिति नवम्बर महीने में मंदिर में भागवत कथा का अजोजन करेगी। इस हवन यज्ञ में नीतीश शर्मा, शशिकांत पराशर,सुनीता पराशर,डॉ राकेश भारद्वाज रेखा भारद्वाज सोहन शर्मा,ललित मोहन मेहता,सतीश शर्मा, सुधा कौशिक अतुल शर्मा, सुरिंदर राजू, अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : भारत के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. (प्रो.) द्वारका प्रसाद को दी श्रद्धांजलि