Ambala News : मेजर आर एन कपूर डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया गया गुड टच व बैड टच का ज्ञान

0
133
Ambala News : मेजर आर एन कपूर डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया गया गुड टच व बैड टच का ज्ञान
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यवक्ता, स्टाफ व विद्यार्थी।

Ambala News | अंबाला। इनरव्हील क्लब अम्बाला के पूर्व प्रधान विभा कंवर ने गुड टच व बैड टच के बारे में मेजर आर एन कपूर डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को ज्ञान दिया। उन्होने बताया अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। इसको आप अपनी माता, पिता, बहन, दादी, के टच से फील कर सकते है।

और अगर कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप इसमे असहज महसूस करते है तो तुरंत उस व्यक्ति को मना तो कीजिए और अपने माता -पिता को भी बताइए और वहां से भाग जाएं। प्रधान सीमा बिम्बरा,सचिव नेहा बत्रा, एडिटर रमन गुलाटी, पूर्व प्रधान विभा कंवर,पूर्व प्रधान भारती देशबन्धु, पूर्व प्रधान सुप्रभा जैन,पूर्व प्रधान अंजना गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमन आनंद, आईएसओ रचना जैन,वाइस प्रधान सुशीला मलिक,सदस्य नीलम ठुकराल, रीचा अग्रवाल, नील कमल खेडा व मेहमान मान्या उपस्थित थी। प्रधानाचार्य जय देव शर्मा के मार्गदर्शन में इनरव्हील क्लब अम्बाला ने यह प्रोजेक्ट लिया।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : समाधान शिविर में हुआ जन समस्याओं का समाधान

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : पौधों का भंडारा कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लायंस क्लब अंबाला ने फल, बिस्कुट किए वितरित

यह भी पढ़ें : National News : यूपी की तरह उत्तराखंड बीजेपी में भी रार