Ambala News : इस बार भी अंबाला के गांवों में बाढ़ आने का खतरा: करणवीर लौट

0
185
Ambala News : उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों और आम जनता की सुरक्षा और जान माल से कोई मतलब नहीं है। वहीं पिछली बार हुए नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिला। पिछली बार आई बाढ़ में कई गांव में घरों को नुकसान पहुंचा था।

Ambala News | अंबाला | आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष करणवीर लौट ने बदलाव जनसंवाद के तहत गांव जनसुई में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ बलबीर सिंह, सुखविंदर हैप्पी, मोहित, जरनैल, ओमप्रकाश और जरनैल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान करणवीर लौट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में बदलाव का समय नजदीक आ रहा है। और इस बदलाव की शुरुआत अंबाला जिले से होगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में हरियाणा की जनता बाढ़ के खतरे में है। अंबाला में पिछले साल टांगरी नदी और मारकंडा नदी ने जो तबाही मचाई थी। लोग आज तक भी नहीं भूले है। बीजेपी सरकार ने पिछली बार से कोई सबक नहीं लिया है। कोई भी तटबंध मजबूत नहीं किया गया। इस बार भी अंबाला में बाढ़ आने का खतरा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों और आम जनता की सुरक्षा और जान माल से कोई मतलब नहीं है। वहीं पिछली बार हुए नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिला। पिछली बार आई बाढ़ में कई गांव में घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं कई परिवार गांव को छोड़ने पर भी मजबूर हो गए थे। इस पर भी बीजेपी सरकार ने तटबंधों की मरम्मत करने का काम नहीं किया। कहीं भी सफाई भी नहीं की गई। वहीं बाढ़ के बाद लोग बीमारियों की चपेट में भी आ गए थे।

उन्होंने कहा आज प्रदेश में न स्वास्थ्य  सुविधाएं हैं, न ही लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। बदमाश रोजाना फिरौती मांग रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। बीजेपी से लोगों का विश्वास उठ चुका है। आज प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। हरियाणा में बदलाव की शुरुआत अंबाला जिले से होगी।

उन्होंने कहा कि आज के दिन में पूरे हरियाणा में 25 लाख युवा बेराजगार हैं। हर दूसरे घर में युवा बेरोजगार बैठा है। जब युवा को रोजगार नहीं मिलता तो उस क्षेत्र और प्रदेश में अपराध बढ़ता है। आज हरियाणा में वही हो रहा है, खुलेआम गोलियां चल रही है और फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। इसके लिए सीधे बीजेपी सरकार जिम्मेदार है क्योंकि वो युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। इसलिए युवा नशे और अपराध के रास्ते पर जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सबसे पहले खाली पड़ी 2 लाख सरकार नौकरी निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से अरविंद केजरीवाल 12 लाख युवाओं को नौकरी दे चुके हैं। पंजाब में सरदार भगवंत मान की सरकार युवाओं को साढ़े तीन लाख प्राइवेट रोजगार और 50 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुकी है। ये काम आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी कर सकती है। इसलिए जनता का सहयोग मांगने के लिए आए हैं और यही बदलाव जनसंवाद का असली मकसद है। इसलिए आने वाले समय में हरियाणा में आम आदमी का राज बनाना है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : बाढ़ से बचाव के लिए सरकार ने शुरू नहीं की है नदियों व नहरों की सफाई – चित्रा सरवारा

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस ने काटे 140 वाहन चालकों के किए चालान

यह भी पढ़ें : National News : Rahul Gandhi की बदलती राजनीति से अपने भी टेंशन में

यह भी पढ़ें : Ambala News : 3 नए कानूनों बारे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जानकारी

यह भी पढ़ें : Ambala News : स्वस्थ रहने के लिए जीवन में अपनाएं योग

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना है बेहद जरूरी-एसडीएम यश जालुका

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : समाधान शिविर में एसडीएम यश जालुका ने 31 शिकायतों पर की सुनवाई

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : सागर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान व धर्मवीर बने सेक्रेटरी

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहुल गांधी अंबाला में विधानसभा का चुनाव मेरे मुकाबले में लड़ कर देख लें, उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : मदरसा दरूल उलूम कादरिया ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाया महत्वपूर्ण कदम

यह भी पढ़ें : Ambala News : कैशलैस पॉलिस देने पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएम का आभार जताया

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया मासिक हवन

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर ने चिकित्सा शिविर लगवाए

यह भी पढ़ें :  Ambala News : इंसान में ईमानदारी सबसे बड़ा गुण है : चरणजीत सिंह

यह भी पढ़ें : Ambala News : उड़द व मूंग के प्रदर्शन प्लांट लगाने पर 3600 रुपए प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी डॉ. शालीन ने आमजन की सुनी समस्याएं, प्रत्येक समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन: डीसी डॉ.शालीन

यह भी पढ़ें : Ambala News : 9 जुलाई को यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं