Ambala News : जेसीआई अंबाला की महिला टीम जज्बा ने फिटनेस के गुर दिए

0
10
Ambala News : जेसीआई अंबाला की महिला टीम जज्बा ने फिटनेस के गुर दिए
महिला कार्यक्रम में भाग लेते हुए।

Ambala News | अंबाला | जेसीआई अम्बाला की महिला टीम जज्बा ने एक्वा जुम्बा का आयोजन किया। यह आयोजन फिटनेस जोन जिम में किया गया जिसकी कोच अनुष्का राणा रही। इस फिटनेस एक्वा जुम्बा में बताया गया कि पानी में की गई एक्सरसाइज जैसे कि स्विमिंग या दूसरी गतिविधियों में ज्यादा एनर्जी लगती है तथा इसमें आधे घंटे में की गई एक्सरसाइज जिसमें की गई एक घंटे की एक्सरसाइज के बराबर है।

Ambala News : जेसीआई अंबाला की महिला टीम जज्बा ने फिटनेस के गुर दिए
महिला कार्यक्रम में भाग लेते हुए।

इस दौरान जेसीआई अम्बाला की लगभग 40 महिला सदस्य उपस्थित रही जिन्होंने इस एक्वा जुम्बा का खूब आन्नद उठाया एवं इससे बहुत कुछ सीखा। सदस्यों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के अनुसार यह एक्वा जुम्बा खुद को फिट रखे का एक बहुत अच्छा तरीका है। इस समय यह कॉन्सेप्ट बहुत कम लोगों को पता है, लेकिन एक्सरसाइज के लिए यह बहुत अच्छा माध्यम बन सकता है।

बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए सभी महिला सदस्यों के लिए इस पूल पार्टी कम एक्वा जुम्बा का आयोजन किया गया। इस एक्वा जुम्बा के दौरान जेसीआई अम्बाला महिला टीम की चेयरपरसन जेसी प्रियंका बहल, आईपीसीपी जेसरेट किट्टी गुप्ता, फर्स्ट लेडी जेसी गीतांजलि जैन, सचिव जेसरेट अश्मिता मित्तल, क्रिएटिव हेड जेसरेट पूजा महेंद्रु, पीआरओ जेसरेट प्रत्युष्टि चावला, जेसरेट नीरज अग्रवाल एवं अन्य महिला सदस्य उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें : Ambala News : सेंट्रल जेल अंबाला में इनरव्हील क्लब अंबाला ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए दिया सामान

यह भी पढ़ें : Ambala News : रेल हादसे के बाद 20 ट्रेनों के रूट बदले, 7 ट्रेनों को किया गया रद्द

यह भी पढ़ें : Ambala News : सुर संगीत कार्यक्रम में गायकों ने बांधा समा

SHARE