Ambala News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय 16 कंच घर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

0
97

Ambala News | अम्बाला | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय 16 कंच घर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बालकृष्ण गोपाल की झांकियां श्री कृष्णा राधे की झांकियों से आश्रम सजाया गया। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत कविताएं और सुंदर नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र बंसल जी प्रताप पिन टैक्स ओनर और उनकी धर्मपत्नी संगीता बंसल जी पहुंचे।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी ने जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य बताया और सभी को आने वाली नई दुनिया सतयुग की खुशखबरी भी दी और श्री कृष्णा जी जो की सतयुग का पहला प्रिंस नंबर वन देवता उनके साथ सभी का रास भी करवाया। सभी भाइयों माताओं ने बाल गोपाल को झूला भी झुलाया।

दीदी ने सदा श्री कृष्ण जैसे खुश रहने की प्रतिज्ञा सभी से कराई।आरती बहन ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी भावना दीदी, संजना दीदी, उषा दीदी, नीरज भाई सभी उपस्थित रहे। सुरेंद्र बंसल जी ने भी कार्यक्रम की सराहना की ओर ब्रह्माकुमारीज के राजयोग कोर्स करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : चित्रा सरवारा की मौजूदगी में सैकड़ों ने ज्वाइन की कांग्रेस