Ambala News : केंवि 2 में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया

0
125
Ambala News : केंवि 2 में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया
कार्यक्रम में बच्चों के साथ स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अम्बाला छावनी के प्राथमिक विभाग में आज जन्माष्टमी का रंगारंग उत्सव मुख्याध्यापक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में बड़ी धूम -धाम से आयोजित किया गया। इस पावन पर्व पर प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा एवं उप -प्राचार्य मनीष सेमवाल  ने सभी बच्चों एवं स्टाफ के सदस्यों को जन्माष्टमी के पर्व की हार्दिक बधाई दी।

प्राथमिक विभाग एवं बालवाटिका के नन्हें बालवृंद राधा, गोपियाँ और कृष्ण की वेशभूषा में सज- धज कर विद्यालय पहुंचे और मंच पर अपने मनोहारी नृत्य और गायन से उत्सव की शोभा को द्विगुणित कर दिया उनके नृत्य और गायन ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने श्रीकृष्ण के जन्म के पौराणिक इतिहास को बच्चों के साथ साँझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार दहिया और प्रदीप कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : केंवि 2 में संस्कृत सप्ताह के समापन पर संस्कृत गीत प्रतियोगिता का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : सेंट जोसफ स्कूल में बिखरी जन्माष्टमी के रंगों की धूम