Ambala News : सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया

0
95
Ambala News : सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया
बच्चों के साथ स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में मनोज बंसल चेयरमेन जत्थेदार हरपाल सिंह पाली पधारे और प्रधानाचार्य सरदारनी सुखजिंदर कौर कीथ व उप प्रधानाचार्य रीटा शर्मा व स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने उनको पुष्प दे कर उनका स्वागत स्कूल के बैंड द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका ललिता चोपड़ा द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे की बांसुरी को सजानाए मटकी में रंग सजाना आदि।

इन गतिविधियों में बच्चों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा छठी से बारहवीं तक मटकी सजावट झूला मेकिंग आदि गतिविधियां कराई गई। इसमें बच्चों ने मोती एशीशे और डेकोरेशन मटेरियल का प्रयोग किया।

मटकी सजावट प्रतियोगिता में नौवी कक्षा की इशिका और आठवीं कक्षा की अंशिका ने प्रथम स्थान सातवीं कक्षा की रमनदीप और आंचल ने द्वितीय स्थान ग्यारहवीं कक्षा की हर्षिता ने तीसरा स्थान और आठवीं कक्षा की दिशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। झूला सजावट प्रतियोगिता में 11वीं कॉमर्स की महक ने प्रथम स्थानए आठवीं कक्षा के वंशु ने द्वितीय स्थानए सातवीं कक्षा की अमृता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

11वीं कक्षा की शक्ति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि मनोज बंसल जी ने पेड़ों का महत्व बताया और बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का संदेश भी दिया प् चेयरमेन जत्थेदार हरपाल सिंह जी ने बताया कि बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए और प्रकृति से भी जुडना चाहिए मुख्य अतिथि मनोज बंसल चेयरमेन जत्थेदार हरपाल सिंह ने बच्चों की गतिविधियों को देखकर उनके मनोबल को बढ़ाया और श्री कृष्ण जी की महिमा का व्याख्यान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सरदारनी सुखजिंदर कौर कीथ ने सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापक गणों को जन्माष्टमी की बधाई दी विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रीटा शर्मा के अनुसार इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आर्ट एंड क्राफ्ट की समझ बढ़ती है बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है जो उनके सफलता में भी सहायक है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका मैडम ललिता चोपड़ा ने तो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथि गण को बच्चो द्वारा बनाई गई समृतिचीन देकर कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

यह भी पढ़ें : Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी मनाई