Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी मनाई

0
94
Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी मनाई
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। पी.के.आर.जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी  का शुभारंभ नवकार मंत्र व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान  श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित  झांकियों ने सबका मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रांगण में दही हांडी का उत्सव तथा गोपियां बनी छात्राओं के नृत्य ने वातावरण को अतुलनीय बना दिया मानो सब भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में आ गए हों।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मपाल जैन ,उप प्रधान संजय जैन अपनी धर्मपत्नी सिम्मी जैन व पुत्रवधू रितिका जैन,सचिव संजीव जैन अपनी धर्मपत्नी नीतू जैन, सह सचिव आशीष जैन, कैशियर पंकज जैन, प्रबंधक गौरव जैन अपनी धर्मपत्नी शिल्पा जैन, विद्यालय कार्यकारिणी के कन्वीनर मनीष जैन अपनी धर्मपत्नी निपुन जैन,को-कन्वीनर मनीष जैन (गोलू), वासु जैन अपनी धर्मपत्नी महक जैन , सी.ए. नितिन जैन, मेंबर रजत जैन अपनी धर्मपत्नी सोनाली जैन, दीपक जैन व प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से सभी को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान की वेशभूषा में सजा बच्चा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा जी ने अपने संबोधन में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा बच्चों को श्री कृष्ण की शिक्षाओं से अवगत करवाते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश देते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

यह भी पढ़ें : Ambala News : सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

यह भी पढ़ें : Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी मनाई