Ambala News: जागो भारत टीम ने अंबाला शहर में विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण

0
6
Jago Bharat team planted trees
पौधारोपण करते हुए।

(Ambala News) अंबाला। जागो भारत डीके के फाउंडर धीरज कुमार व उनकी टीम ने अंबाला शहर के विभिन्न एरिया में पौधारोपण किया। धीरज कुमार ने कहा कि जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। इस दौरान उन्होंने 50 पौधे लगाए और उनका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। धीरज कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर शिवम माखन, तुषार जिंदर युवा शहरी उपाध्यक्ष) , राहुल जस्सी, अभिषेक पंचाल, आर्यन, सूरज, बॉबी, भूपिंदर आदि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें: Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने जिलास्तरीय आभार सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए

 यह भी पढ़ें: Ambala News : पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ ने जिला अम्बाला का छोड़ा कार्यभार

 यह भी पढ़ें: Ambala News : पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भौरिया, भा0पु0से0 ने संभाला कार्यभार

SHARE