Ambala News : सोहन लाल डीएवी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित

0
87
Ambala News : सोहन लाल डीएवी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित
कार्यक्रम में हेड गर्ल व हेड बॉय चुने गए विद्यार्थी।

Ambala News | अंबाला। सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल कैबिनेट का गठन हुआ । चयनित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर मंच पर उन्हें सम्मानित किया गया। चयनित कैबिनेट को विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा शपथ दिलवाई गई तथा विद्यालय के प्रति उनके उत्तरदायित्व के प्रति उन्हें आगाह किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा ने  चयनित कैबिनेट के विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उम्मीद व्यक्त की कि  चयनित कैबिनेट के सभी विद्यार्थी अपने उत्तरदायित्व को अच्छे से निभाएंगे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी मनाई