Ambala News : इंटैक अंबाला ने मैगा नैशनल हैरिटेज क्विज कंडक्ट किया

0
153
Ambala News : इंटैक अंबाला ने मैगा नैशनल हैरिटेज क्विज कंडक्ट किया
मुख्यातिथि का बुके देकर स्वागत करते हुए।

Ambala News | अंबाला। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक), अंबाला चैप्टर ने स्कूली बच्चों के लिए 20 जुलाई में डीएवी हाई स्कूल अंबाला कैंट में राष्ट्रीय हैरिटेज क्विज आयोजित किया। इस क्विज में स्कूली बच्चों की जबरदस्त पार्टिसिपेशन थी । 22 स्कूलों के करीब 100 बच्चों ने इसमें शिरकत की और एक बड़े पैमाने पर इंटैक के मेंबर्स और गण मान्य लोग भी उपस्थित थे।

डॉक्टर देशबन्धु और भारती बंधु मुख्य अतिथि थे। विजय शर्मा, एच ओ डी, हिंदी, सोनिका सेठी, एच ओ डी, इंग्लिश, मोनिका राज मल्होत्रा, ब्रिगेडियर तोमर, अर्चना माथुर, प्रिंसिपल सीबी स्कूल परेड, ममता स्याल, प्रिंसिपल डीएवी, हाई स्कूल  ने भी क्विज में शिरकत की। पहले लिखित क्विज था जो कि अंग्रेजी और हिंदी में था। लिखित परीक्षा के सबसे ज्यादा अंक लेने वाली चार टीमों को ओरल राउंड के लिए चुना गया।

मधु सिंह जो डी ए वी की एक सीनियर और एक्सपीरियंस्ड अध्यापिका हैं, वे क्विज मास्टर थीं। उन्होंने क्विज को रोचक तथ्यों से और जनरल नॉलेज से इतिहास के तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई और भारत, हरियाणा, अंबाला और इंटैक से जुड़े हैरिटेज के प्रश्नों का प्रोत्साहित होकर जवाब दिया।

ये रहे परिणाम

प्रथम … ध्रुव और शोभित,डी ए वी, रिवरसाइड, द्वितीय… नमिता और पारुल,के वी 2, तृतीय …. अवनी और सौमिल,पुलिस डी ए वी स्कूल, विजयी टीम अब दिसंबर 24 में स्टेट राउंड में जायेगी। प्रोग्राम के दौरान बच्चों को इंटैक के इतिहास और उनके द्वारा किए जा रहे काम की जानकारी  कर्नल आर डी सिंह, कन्वीनर इंटैक ने बड़े जोश से दी और बताया कि अंबाला इंटैक की सभी प्रतियोगिताओं को बड़े जोश से कंडक्ट करता रहा है और युवाओं को भी प्रोत्साहित करता रहा है।

इस मौके पर सब को संबोधित करते चार विभिन्न स्कूलों के बच्चों का भी कर्नल आर डी सिंह ने मनोबल बढ़ाया। मुख्य अतिथि,  डॉक्टर देशबन्धु  ने विजयी टीम्स  के बच्चों को पुरस्कृत किया और उन्हें अच्छे स्काउट्स बनने का मार्गदर्शन किया।सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए गए। सभी बच्चे और अध्यापक गण एक फ्रूटफुल इवेंट के हिस्से बनने पर अत्यंत संतुष्ट थे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में सेमिनार आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित

यह भी पढ़ें : Pinjore News : पिंजौर के सीताराम मंदिर में 21 जुलाई को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप, सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे कैंप का उद्घाटन