Ambala News : सेंट्रल जेल अंबाला में इनरव्हील क्लब अंबाला ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए दिया सामान

0
11
Ambala News : सेंट्रल जेल अंबाला में इनरव्हील क्लब अंबाला ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए दिया सामान
क्लब की महिलाएं सामान देने जाते हुए।

Ambala News | अंबाला | अंबाला सिटी सेंट्रल जेल महिला वार्ड में इनरव्हील क्लब अंबाला के सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए कपड़े, चप्पले सेनेट्ररी नैपकिन व बच्चों को खिलौने व बिना सीले हुए कपड़े दिए। छोटी उम्र के बच्चे जो वहां सजा काट रहे थे उनके चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दी। कुछ छोटी उम्र की लड़कियां भी वहा सजा काट रही थी उन सभी के साथ इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने बैठकर कुछ समय बिताया। वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए कैदी महिलाओं ने भजन भी गाए।

महिला वार्ड़ की इन्चार्ज नीलम ने इनरव्हील क्लब के सदस्यों के साथ पूरा सहयोग दिया और इनरव्हील क्लब की प्रधान ने उनके द्वारा इस प्रोजेक्ट को कामयाब करने पर उनका धन्यवाद किया और उन्हे सम्मानित किया गया। आज के इस प्रोजेक्ट में प्रधान सीमा बिंम्बरा, सचिव नेहा बत्रा, एडिटर रमन गुलाटी व पीडीसी कृष्णा सागर व सरोज कक्ड़, पीपी भारती, अंजू कत्याल, अजंना गुप्ता, सुमन आनंद व मेंम्बर मोनिका जोहर भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri News : ग्रामीण विकास के लिए आम जन, ग्रामीण प्रतिनिधियों से विचार विमर्श पर होगा बजट खर्च

SHARE