Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के बारे दी जानकारी

0
237
Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के बारे दी जानकारी
छात्राओं को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। पूज्य कांशीराम जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अटल ट्रिंकरिंग लैब के निरीक्षण हेतु डी.एस.सी. प्रियल भटेजा, डी.एम.एस सुशील अरोड़ा, डी.एस.एस. पूजा भारद्वाज ने आगमन कर बच्चों से बातचीत की तथा बच्चों के बनाए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी एकत्रित की।

बच्चों ने उनके द्वारा  पूछे सवालों का बढ़-चढ़कर कर जवाब दिया। विद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मपाल जैन, उपप्रधान संजय जैन (शंटी), सचिव संजीव जैन, उपसचिव आशीष जैन, कैशियर पंकज जैन, मैनेजर गौरव जैन, कन्वीनर मनीष जैन, को-कन्वीनर मनीष जैन( गोलू), सदस्य वासु जैन, नितिन जैन, प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.सुनीता शर्मा निरीक्षण हेतु आए सदस्यों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में और भी मार्गदर्शन की इच्छा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : खेलों में तकदीर है, भविष्य है और खिलाड़ी हमारी मिट्टी में हैं: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए दिशा निर्देश कार्यक्रम आयोजित