Ambala News : एसए जैन कालेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया

0
44
Ambala News : एसए जैन कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया
ध्वजारोहण करते मुख्यवक्ता।

Ambala News | अंबाला। एस.ए.जैन (पी.जी.) कॉलेज, अंबाला शहर में एन. सी. सी. एवं एन.एस.एस. इकाईयों द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कालेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का यह जश्न हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद कर हमें कर्तव्य पथ पर अग्रसर होना चाहिए। एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. बलवान औजला ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बारे में बताते हुए कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील काजल ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति कविता के माध्यम से प्रेरित किया।एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु गुप्ता और प्रो. अतुल शर्मा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने एन.एस.एस. गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट,एन.एस.एस. स्वयंसेवक और कॉलेज का नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया