Ambala News : द फर्स्ट स्टेप प्ले वे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

0
47
Ambala News : द फर्स्ट स्टेप प्ले वे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के बच्चों व स्टाफ के साथ।

Ambala News | अंबाला। द फस्ट स्टेप प्ले वे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में विधायक अनिल विज, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज बंसल ने शिरकत की ओर ध्वाजरोहण किया। बच्चों द्वारा अपनी अपनी परफॉरमेंस दी, इसके साथ ही बिरादरी के बच्चो ने भी देश भगती के गानों पर नृत्य किया और बच्चो की परफॉरमेंस देख कर पूर्व ग्रह मंत्री ने प्रत्येक बच्चे को 21000/- रुपए देने की घोषणा की।

स्कूल के प्रधान दिनेश आहूजा ने बताया की आज का दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जब हमने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाई थी और आज का यह पावन दिन हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। दिनेश आहूजा ने बताया कि हमारा स्कूल व कोहाट बिरादरी आगे भी अपने शहर व देश के लिए ऐसे ही काम करते रहेंगे।

आज के पान पर्व पर कोहाट बिरादरीरी ने फ्री एक्यूप्रेशर कैम्प व पौधा रोपण भी किया गया।  प्रधान दिनेश आहूजा ने आये हुए सभी कोहाट बिरादरी के मेंबर्स व जेसीआई के सभी मेंबर्स का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजेंद्र नागपाल व मनोज बंसल ने भी देश भगती के गीत गाए।

इस मौके पर गुलशन नागपाल, मोहन लाल नागपाल, संजीव आहूजा, संजय नागपाल, अरविंद आहूजा, सागर छब्बरा, गुलशन छब्बरा, जतिन अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, श्रीपाल बेहल, विशाल कपूर, अश्वनी दीवान, अश्वनी आहूजा, राजीव नागपाल, प्रवीण आहूजा, सुभाष नागपाल, विनय नागपाल, अशोक छब्बरा, विपिन माटा, विनय मेहता, संजीव विज, अनुज धीर, अमित सेनी, रोहित सरीन, डॉ ए पी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने एन मेरी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया