Ambala News : पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान व उनके बलिदान की स्मृति में शहीद जवानों को किया नमन

0
8
Ambala News

Ambala News : अंबाला। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के निदेर्शानुसार, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति व सम्मान में 21 अक्तूबर 2024 से 31 अक्तूबर 2024 तक आम नागरिकों/स्कूली बच्चों तथा पुलिस के जवानों को प्रेरणा देने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 23 अक्तूबर 2024 को शहीदों के सम्मान में जगाधरी गेट अम्बाला शहर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अम्बाला के गणमान्य व्यक्तियों, हरियाणा सस्त्र पुलिस की द्वितीय वाहिनी से पुलिस बैण्ड के जवानों, अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों व आम नागरिकों/स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

उप-निरीक्षक जय भगवान पुलिस इन्चार्ज चैकी नम्बर-3 ने देशभक्तों की वीर गथाओं को याद करते हुए सम्बोधन किया। उप निरीक्षक उमेद सिहँ के नेतृत्व मे पुलिस बैण्ड के जवानों ने कदम-कदम बढाए जा, सारे जहाँ से अच्छा, ये देश है वीर जवानों का से सम्बन्धित देशभक्ति की धुन बजाकर शहीद जवानों को सम्मान देते हुए उपस्थितजनों को शहीद जवानों की देश भक्ति, कर्तव्य निष्ठा व उनके बलिदानों बारे जागृत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति सुन्दर ढिंगरा, पूर्व मेयर रमेश मल, मास्टर रामचन्द्र, नीरज शर्मा, गगन मोन्टी व आम नागरिकों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सेवा, सुरक्षा तथा सहयोग की भावना से कर्तव्य का पालन कर जिन बहादुर पुलिस जवानों ने बलिदान दिया है उनको नमन कर संवेदना प्रकट करते है। इस कार्यक्रम में प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर निरीक्षक धर्मबीर, चैंकी इन्चार्ज उप निरीक्षक रवि कुमार, भलाई उप-निरीक्षक दवेन्द्र कौर, महिला मुख्य सिपाही मनीषा व अन्य पुलिस कर्मचारियो ने भाग लिया।