Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सहयोग से एडीआर सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध करवाई व्हील चेयर

0
81

Ambala News| अंबाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के सौजन्य से जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही की अगुवाही में रोटरी क्लब अम्बाला सेंट्रल ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अम्बाला, जिला न्यायालय अम्बाला, अधिवक्ता संघ अम्बाला एवं एडीआर सेंटर अम्बाला में दिव्यांग जनो के लिए व्हील चेयर उपलब्ध करवाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव परवीन ने बताया की जिला न्यायालय अम्बाला, जिला अधिवक्ता संघ अम्बाला एवं एडीआर सेंटर अम्बाला में दिव्यांग पुरुष व स्त्री इत्यादि अपने केस की सुनवाई व न्याय पाने के लिए आम तौर पर आते रहते है।

उसी को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग जनो के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं उनको केस की सुनवाई करते हुए कोई दिक्कत न आये इसके मद्देनजर इन तीनो संस्थानों में व्हील चेयर की आवश्यकता थी और जैसे ही ये बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संज्ञान में आयी उन्होंने रोटरी क्लब अम्बाला सेंट्रल के सौजन्य से चार व्हील चेयर मुहैया कराई। मौके पर जिला बार संघ अम्बाला के प्रधान दीपक चौधरी, सेक्रेट्ररी रिपनजीत सिंह सोनी, वी के शर्मा दीपक गुलाटी, गीता गुलाटी, कमलप्रीत सभरवाल व राजेश बत्रा जी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  Ambala News : अनिल विज ने राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा