Ambala News वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को आई कार्ड वितरित किए

0
66
Ambala News I cards distributed to the elderly living in old age homes

अंबाला। अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जिला रेडक्रॉस समिति अंबाला द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम ,मथुरा नगरी अंबाला शहर में आज भारतीय विकास परिषद ,स्वामी विवेकानंद शाखा अंबाला शहर व सक्षम माधव नेत्र बैंक अंबाला के सहयोग से आश्रम में रह रहे तीन बुजुर्गों द्वारा अंगदान, शरीर दान का जो संकल्प लिया गया था, उन्हें आज संस्था के पदाधिकारी द्वारा जिसमें श्रीमती पुष्पा रानी, श्रीमती जसवंत कौर व सरदार भगवान सिंह को आई कार्ड दिए गए और अन्य बुजुर्गों को भी अंगदान हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सैनी ने बताया कि उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पार्थ गुप्ता के निर्देशन में कल्याणकारी कार्यक्रम व जागरुकता अभियान का आयोजन किया जाता हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव विजयलक्ष्मी के कुशल मार्गदर्शन में बुजुर्गों व दिव्यांग जन हेतु कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।  इस अवसर पर दिनेश जिंदल ने अपने पारिवारिक सदस्यों और वह मित्रों के साथ अपना जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाया। इस मौके पर संस्था के नरेश चोपड़ा, श्याम सुंदर बत्रा, नरेंद्र बत्रा ,के एल गुलाटी, अमरजीत धीमान,  अशोक व मनमोहन मौजूद रहे।