Ambala News : खेलों में अपार संभावनाएं, नशे से दूर रहें युवा : अतुल महाजन

0
72
Ambala News : खेलों में अपार संभावनाएं, नशे से दूर रहें युवा : अतुल महाजन
कुश्ती का आरंभ करते हुए।

Ambala News | अंबाला। गांव श्री पंजोखरा साहिब में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव अतुल महाजन ने शिरकत की। मुख्यातिथि अतुल महाज ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि अतुल महाज ने दंगल आयोजकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दंगल प्रतियोगिता का आयोजन करवाना का एक अच्छा कार्य है। इससे आज का युवा भी खेलों की ओर आकर्षित होगा।  अतुल महाजन ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।

खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है। वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शरीर बिलकुल तंदरूस्त बना रहता है। अतुल महाजन ने कहा कि हर समाज में उसका पारंपरिक खेल अहम भूमिका रखता है और कुश्ती और कबड्डी का जन्मदाता हरियाणा है।

हरियाणा के पहलवानों ने विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ओलंपिक तक में पदक हासिल कर प्रदेश के नौजवानों की ताकत का अहसास करवाया है। अतुल महाजन ने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी अलग अनोखी पहचान बनाई है। कांग्रेस सरकार के राज में लगातार राज्य में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाएं गए।

अतुल महाजन ने  लोगों से अपील करते हुए  कहा कि अपने बच्चों को कुश्ती सहित अन्य खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे से बचने का सबसे बढ़िया तरीका है, कुश्ती जैसे खेलों में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि बच्चे व युवा नशा छोड़ कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेलें ही एक ऐसा मात्र साधन हैं जिससे युवा पीढ़ी इस दलदल से बाहर निकल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh News : पूर्वी यूपी बन रहा हल्दी की खेती का हब, नामी निजी संस्थाएं कर रहीं किसानों की मदद

यह भी पढ़ें : Rajya Sabha elections : राजस्थान में हरियाणा को देख उतारा जाएगा प्रत्याशी

यह भी पढ़ें : 15 August 1947 Untold Stories Part 9 : 9 अगस्त 1947, शनिवार का वो नवां दिन…