Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में हिंदी शब्द ज्ञान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न

0
20
ambala news

Ambala News: अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 अम्बाला छावनी में दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2024 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत समस्त कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रशासनिक शब्दावली एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के प्राचार्य अमित अरोड़ा सहित कुल 52 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता आयोजन के बारे में प्राचार्य अमित अरोड़ा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति उत्साह एवं रूचि की भावना बढ़ती है।

प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से अनेक नए शब्दों का ज्ञान हुआ और यह एक रोचक अनुभव रहा। राजभाषा प्रश्नोत्तरी का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया गया, जिसमे राजभाषा की संविधानिक स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में पुस्तक प्रदशनी का आयोंजन भी किया गया, जिसमे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिंदी की बहुत सी किताबों को देखा और पढ़ा।  इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के पश्चात दिनांक 30-09-2024 को विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।