Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल के जूनियर विंग में हिंदी कविता प्रतियोगिता आयोजित

0
15
Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल के जूनियर विंग में हिंदी कविता प्रतियोगिता आयोजित
बच्चों को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के जूनियर विंग में हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से पांचवी कक्षा तक के 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कक्षा पहली व दूसरी (ग्रुप ए) ने हास्य कविताएं सुनाई।

वहीं कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवी के विद्यार्थियों ने बच्चों में बढ़ती अनुशासनहीनता व गुरु और शिष्य संबंधों पर आधारित कविताएं सुनाई। जहां (ग्रुप ए) के बच्चों ने गुदगुदाया व हंसाया ,वहीं (ग्रुप बी) ने नैतिक मूल्य से अवगत कराया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि गुरु शिष्य का नाता बहुत अनमोल है।

यदि शिष्य में आदरभाव ,प्रेम व सम्मान की भावना है तो वह शिक्षा का सही ज्ञान पाएगा। उन्होंने कहा गुरु एक विशाल वट वृक्ष है जिसकी छत्रछाया में नन्हे-नन्हे विद्यार्थी रूपी पौधे अपना भविष्य बनाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित होकर अपना आचार, व्यवहार व आचरण व्यवस्थित करने का मार्गदर्शन भी किया। प्रतियोगिता के विजेताओं बच्चों को उन्होंने बधाई दी वह पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : 13वीं कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स 2024 प्रतियोगिता में युवतियों ने जीते मेडल