Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 अंबाला छावनी में हिंदी पखवाड़ा की धूम

0
7
Ambala News

Ambala News : अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 अम्बाला छावनी में दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2024 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।  इस आयोजन का शुभारम्भ प्राचार्य जी के करकमलों से दीपप्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती की वन्दना से हुआ। प्राचार्य अमित अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा ही नही, हमारे विचार एवं भाव की भी भाषा है। यह हमारी पहचान है, इसकी लिपि देवनागरी एक वैज्ञानिक लिपि है। विद्यार्थियों को राजभाषा की सही समझ होनी चाहिए तथा समस्त कर्मचारियों को इसका व्यवहार गर्व से करना चाहिए।

विद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी शिक्षक सुनील मिश्र ने प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का अभिवादन करते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाली एकमात्र भाषा ही नही, हर भारतीय की शान है। यह देश की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा होने के साथ जन-व्यवहार की भाषा है। इसका साहित्य अत्यंत उत्कृष्ट रचनाओं से भरा पड़ा है तथा शब्द भण्डार विशाल है। इस अवसर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु  विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं- हिंदी कविता पाठ,वाद-विवाद, शब्दज्ञान,प्रश्नोत्तरी,भाषण, हिंदी टंकण का आयोजन होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर स्टाफ मौजूद रहा।