
Ambala News | अंबाला। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय, अम्बाला शहर की हिन्दी संस्था के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
हिन्दी विभाग अध्यक्ष एवं हिन्दी संस्था के समन्वयक डॉ. नरेन्द्र कौशिक ने बताया कि परिचर्चा का विषय था हिन्दी भाषा का प्रचार एवं प्रसार। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने की।
उन्होंने छात्रों को हिन्दी भाषा में वातार्लाप करने के साथ-साथ उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया। डॉ. नरेन्द्र कौशिक ने विशेष अन्दाज में कविता के माध्यम से हिन्दी भाषा को जीवन शैली में उतारने के लिए प्रेरित किया।
छात्राध्यापिका रजनी ने भारतेन्दु हरीशचन्द्र की कविता के दोहे सुनाकर अपने वक्तव्य में चार चाँद लगा दिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापक एवं छात्रों ने हिन्दी भाषा को दिल की भाशा बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें : Ambala News : कबीर बना वॉइस ऑफ अंबाला