Ambala news: अनुष्का शर्मा की पुस्तक माँ का जन्मदिन को दिया हरियाणा साहित्य अकादमी ने वर्ष-2022 का अनुदान

0
6
Ambala News

Ambala news: अंबाला। हाल ही में घोषित हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला द्वारा दिए गए हिंदी पुस्तक प्रकाशनार्थ सहायतानुदान योजना में वर्ष-2022 के लिए अम्बाला शहर की युवा लेखिका अनुष्का शर्मा को उनकी बाल साहित्य की पहली पुस्तक माँ का जन्मदिन पर अनुदान देने की घोषणा की गयी है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा पुलिस डीएवी स्कूल अंबाला शहर से की है।

उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़ से की है, जिसमें उनका मुख्य विषय मनोविज्ञान था और अब वह इसी विषय में अपनी पोस्टग्रेजुएशन कर रही हैं उनके पिता रेलवे में कार्यरत हैं, माता गृहणी हैं और एक बहन है जो सी.ए. की पढ़ाई कर रही है उनके पिता पंकज शर्मा स्वयं एक लेखक हैं, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने यह बाल पुस्तक लिखी है।

यह पुस्तक उन्होंने अपनी माँ रेणु शर्मा को समर्पित की है। इस पुस्तक में कुल 13 बाल कहानियाँ हैं, जो बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी रुचिकर और प्रेरणादायक हैं।