Ambala News : हिन्दुस्तान के लिए मैडल लाने में हरियाणा बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है: अनिल विज

0
67
Ambala News : हमारा संगठन और आरएसएस हमेशा ही मिलकर काम करता है : अनिल विज
Anil Vij

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दुस्तान के लिए मैडल लाने में हरियाणा बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है और पानीपत के गोल्डन आर्म बॉय नीरज चोपडा द्वारा जेवलियन थ्रो में देश को एक और इंडिविजुअल मैडल दिलाने से सारे देश और प्रदेश में बहुत खुशी का माहौल है। विज ने विनेश फोगाट के डिस्कवालीफाई होने पर राजनीति कर रही आप और कांग्रेस पार्टी को भी खरी-खरी सुनाई।

विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के पानीपत से गोल्डन आर्म कहलाये जाने वाले नीरज चोपडा ने कल पेरिस ओलंपिक में सिंगल सिल्वर मैडल लाने से ना केवल देश का बल्कि हरियाणा का नाम भी चमका दिया है। नीरज चोपडा के मैडल लाने पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की देश को मैडल दिलाने में हरियाणा बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।

विज ने कहा की देश की झोली में सिल्वर मैडल आने से देश और प्रदेश में खुशी की लहर है। कुश्ती में विनेश फोगाट के डिस्कवालीफाई होने के बाद से आप और कांग्रेस पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री को लेकर ब्यान दे रही है और आरोप लगा रही है कि विनेश फोगाट के लिए जो कदम उठाये जाने चाहिए थे वो नहीं उठाये गए।

उसी को लेकर अनिल विज ने आज दोनों पार्टियों पर कटाक्ष किया और कहा कि राजनीति में रोज किसी ना किसी के साथ खेल होता रहता है लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि अगर इन पार्टियों को इतनी ही खेल की जानकारी है तो वह अपने कार्यकतार्ओं को खेलों में भेजें और देश के लिए मैडल लेकर आएं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : डॉ. मंजू तोमर को नेपाल-भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान 2024 से नवाजा

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में पकवान प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : 11 अगस्त को पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर

यह भी पढ़ें : Ambala News : अनुबंधित कर्मचारियों के रोजगार सुरक्षित करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार