Ambala News : नारी शक्ति, हरियाली व खुशियों का प्रतीक है हरियाली तीज का पर्व: अतुल महाजन

0
67
Ambala News : नारी शक्ति, हरियाली व खुशियों का प्रतीक है हरियाली तीज का पर्व: अतुल महाजन
तीज किंग व तीज क्वीन को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। जेसीआई अंबाला नेकस्टजन लीडर्स द्वारा अंबाला शहर रॉयल सरीना में तीज पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव व समाजसेवी अतुल महाजन ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि अतुल महाजन ने दीपप्रज्जवलित किया।

जिसके पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें तंबोला, रैंप वॉक, फन गेम, राखी प्रतियोगिता सहित विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। इस दौरान तीज किंग ओर क्वीन भी चुने गए। जिनको मुख्यातिथि अतुल महाजन ने सम्मानित किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौानर उपस्थिति को संबोधित करते हुए अतुल महाजन ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार नारी शक्ति, हरियाली और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार हर मनुष्य के जीवन में खुशियां लेकर आता है। अतुल महाजन ने कहा कि हरियाणा सांस्कृतिक परंपराओं और लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। तीज महिलाओं, बहुओं, बेटियों और बहनों का त्योहार है। सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर आपसी मिलन, प्रेम व पूरे परिवार, समाज के सांझे त्योहार के तौर पर तीज अपनी अहम भूमिका निभाता है।

प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने और महिलाओं के प्रति सम्मान दशार्ने का संयोग इस त्योहार पर देखने को मिलता है।  अतुल महाजन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेसीआई अंबाला नेकस्टजन लीडर्स  ने तीज महोत्सव को सभी सदस्यों के साथ मिलकर सफल कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसके लिए जेसीआई अंबाला नेकस्टजन लीडर्स को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जेसीआई अंबाला नेकस्टजन लीडर्स सकारात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है ओर उम्मीद करता हूं कि जेसीआई अंबाला नेकस्टजन लीडर्स भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में 20 दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ