Ambala News : हरि सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने विभिन्न स्थानों पर लगवाएं वाटर कूलर्स

0
86
Ambala News : हरि सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने विभिन्न स्थानों पर लगवाएं वाटर कूलर्स
वाटर कूलर्स लगाते हुए।

Ambala News | अंबाला। हरि सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट अपना हॉस्पिटल में मंदिर के रख रखाव का कार्य, मरीजों को मुफ़्त दवाई और शहर में अलग अलग स्थानों पर वाटर कूलर्स लगवाकर साफ और ठंडे पानी का इंतजाम करवाती है।  संस्था द्वारा  सोमवार 29 जुलाई मानव चौक पर 18 वाँ कूलर पंडित जी से पूजा करवाकर लगवाया। यह कार्य संस्था पिछले 22 वर्षों से कर रही है। यह कूलर ब्रज भूषण बंसल ( चन्द्रगुप्त बंसल परिवार ) द्वारा अपने स्वर्गीय पुत्र तरुण बंसल की याद में लगवाया। मानव चौक  अंबाला का भीड़ भाड़ का क्षेत्र है।

वहाँ पे ठंडे और साफ पानी की जरूरत  बहुत है जो की यह वाटर कूलर पूरा करेगा। संस्था के चेयरमैन अनुभव अग्रवाल ने बताया कि संस्था ने अपना हॉस्पिटल, घेल रोड, अशोक विहार, पुलिस लाइन ग्राउंड इत्यादि स्थानों पर वाटर कूलर लगवाये भी हैं और उनके प्रबंधन का काम भी करती है। वहाँ पर प्रधान पंकज, चन्द्रगुप्त बंसल, यतिन बंसल ( पार्षद) अरुण, अरविंद, अक्षय, संदीप, कपिल, जय गोपाल, किरण छिब्बर, संजीव स्वामी, मास्टर सुभाष, विनोद वर्मा, गोपाल कृष्ण इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त में शुरू होंगी फ्लाईट : मंत्री डॉ. कमल गुप्ता