Ambala News : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाता है : प्राचार्या डॉ. आभा बंसल

0
59
Ambala News : 'हर घर तिरंगा' अभियान देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाता है : प्राचार्या डॉ. आभा बंसल
पौधारोपण करते हुए।

Ambala News | अंबाला। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एस.ए. जैन कॉलेज, अम्बाला शहर में एन.एस.एस.एवं एन.सी.सी. इकाइयां द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान’ देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा की भावना से स्वयं तथा समाज में लोगों को इस अभियान से जोड़ने में अपनी अहम भूमिका अदा करें।

इस अवसर पर कॉलेज में तिरंगा रैली निकली गई। इको क्लब और एन.एस.एस. द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कॉलेज प्राचार्या ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत पौधारोपण करते हुए विद्यार्थियों को उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया और कहा की यदि हम सब मिलकर मां के नाम पेड़ लगाएंगे तो भविष्य में जलवायु परिवर्तन जैसी मुसीबत से हमें राहत मिलेगी।

इको क्लब प्रभारी एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील काजल, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितु गुप्ता, प्रो. अतुल शर्मा और एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।  एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल और एन.एस.एस इकाइयां द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्त समाज, नशामुक्त भारत के लिए शपथ’ ली गई। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है|

इसलिए नशा मुक्त भारत के निर्माण में हमें बढ़ चढ़कर आगे आने की आवश्यकता है।एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल प्रभारी डॉ. नवलीन कौर ने दवाओं के दुरुपयोग का व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताते हुए नशा मुक्त भारत निर्माण के लिए प्रेरित किया और इसके लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई।

एंटी रैगिंग अभियान के तहत कॉलेज परिसर को रैगिंग मुक्त करने के लिए डॉ. सुरेश ढांडा ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु गुप्ता, प्रो. अतुल शर्मा,डॉ. सुनील काजल, प्रो. ललिता, एन.सी.सी. आॅफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बलवान सिंह  ने  रैगिंग के विद्यार्थियों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए रैगिंग मुक्त परिसर के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लगभग समस्त टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें : Ambala News : रैगिंग-मुक्त परिसर में ही बन सकता है देश का उज्ज्वल भविष्य: डॉ रोहित दत्त

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज के एनसीसी गर्ल्स विंग्स ने निकाली तिरंगा रैली

यह भी पढ़ें : Ambala News : लायंस क्लब अंबाला होस्ट ने 25 फलदार व छायादार पौधे लगाए

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर द्वारा अंबाला जिले की विभिन्न शाखाओं में निशुल्क चिकित्सा निरीक्षण शिविर का आयोजन किया